भ्रष्ट मानवता को आवश्यकता है परमेश्वर द्वारा उद्धार की
Hindi Christian Song | प्रभु यीशु का अनुकरण करो | Lord Jesus Is Our Beloved
Hindi Christian Song | प्रभु यीशु का अनुकरण करो | Lord Jesus Is Our Beloved
पूरा किया परमेश्वर के आदेश को यीशु ने,
हर इंसान के छुटकारे के काम को,
क्योंकि उसने परमेश्वर की इच्छा की परवाह की,
इसमें न उसका स्वार्थ था, न योजना थी।
परमेश्वर की योजना को केंद्र में रखा उसने।
स्वर्गिक पिता की इच्छा की खोज करते हुए,
प्रार्थना की स्वर्गिक पिता से उसने।
उसने खोज की, और प्रार्थना की सदा।
गर यीशु की तरह, परवाह करो परमेश्वर की तुम सभी,
और मोड़ लो मुँह देह-सुख से तुम,
तो सौंप देगा परमेश्वर सेवा कर पाने का अहम काम तुम्हें।
तो सौंप देगा परमेश्वर सेवा कर पाने का अहम काम तुम्हें।
प्रार्थना की उसने, "हे परमपिता परमेश्वर!
अपनी इच्छा को पूरा कर।
मेरे इरादों के मुताबिक नहीं,
योजना पूरी हो तेरी तू ऐसे काम कर।
तू उस कमज़ोर इंसान की परवाह न कर,
जो चींटी की तरह है तेरे हाथों में।
है मेरी कामना मैं वो करूँ जो इच्छा है तेरी।
जो तू चाहे वो कर मुझमें।"
गर यीशु की तरह, परवाह करो परमेश्वर की तुम सभी,
और मोड़ लो मुँह देह-सुख से तुम,
तो सौंप देगा परमेश्वर सेवा कर पाने का अहम काम तुम्हें।
तो सौंप देगा परमेश्वर सेवा कर पाने का अहम काम तुम्हें।
यरूशलेम की राह पर,
महसूस की व्यथा यीशु ने,
फिर भी, निभाया वचन अपना, बढ़ता गया उस ओर जहाँ,
सलीब पर चढ़ाया जाना था उसे।
सलीब पर आख़िरकार, चढ़ा दिया गया उसे,
बन गया छवि पापमय देह की,
छुटकारे का काम पूरा करके,
मौत की बेड़ियों से ऊपर उठ गया वो।
गर यीशु की तरह, परवाह करो परमेश्वर की तुम सभी,
और मोड़ लो मुँह देह-सुख से तुम,
तो सौंप देगा परमेश्वर सेवा कर पाने का अहम काम तुम्हें।
तो सौंप देगा परमेश्वर सेवा कर पाने का अहम काम तुम्हें।
यीशु तैंतीस बरस जिया,
परमेश्वर की संतुष्टि के लिये सबकुछ किया।
नफ़े-नुकसान की कभी परवाह नहीं की,
पूरी की परमपिता परमेश्वर की इच्छा मगर।
सेवा प्रभु यीशु की
थी परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप सदा।
छुटकारे के दायित्व को इसलिये,
वो निभाने के काबिल था।
अपार यातनाएं सहीं उसने,
जाने कितनी बार शैतान ने लालच दिया उसे।
मगर मायूस न हुआ वो कभी।
भरोसे और प्यार में ये काम दिया परमेश्वर ने उसे।
गर यीशु की तरह, परवाह करो परमेश्वर की तुम सभी,
और मोड़ लो मुँह देह-सुख से तुम,
तो सौंप देगा परमेश्वर सेवा कर पाने का अहम काम तुम्हें।
तो सौंप देगा परमेश्वर सेवा कर पाने का अहम काम तुम्हें।
ऐसे ही वक्त में क्या
तुम साहस करोगे कहने का, तुम करते हो इच्छा पूरी उसकी,
करते हो उसके आदेश को पूरा,
कि सही मायनों में करते हो सेवा परमेश्वर की।
"मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से
सम्बन्धित सामग्री
सर्वाधिक देखा गया
Hindi Christian Song | परमेश्वर खोज रहा है उन्हें जो हैं प्यासे उसके प्रकटन के लिए
Hindi Christian Song | मसीह का सारतत्व है परमेश्वर | Christ Is the Truth, the Way, and the Life
Hindi Christian Song | मसीह का सारतत्व है परमेश्वर | Christ Is the Truth, the Way, and the Life
आपके लिए अनुशंसित
एक दिन सबेरे-सबेरे, जब मैं अपने आध्यात्मिक भक्ति में लगी हुई थी, तो मैंने बाइबिल में लिखी इन बातों को देखा: "उस समय यीशु सब्त के दिन खेतों में से होकर जा रहा था, और उसके चेलों को भूख लगी तो वे बालें तोड़-तोड़कर खाने लगे। फरीसियों ने यह देखकर उससे कहा, 'देख, तेरे चेले वह काम कर रहे हैं, जो सब्त के दिन करना उचित नहीं।' उसने उनसे कहा, ......
न्याय क्या है?
न्याय का कार्य परमेश्वर का स्वयं का कार्य है, इसलिए स्वाभाविक रूप से इसे परमेश्वर के द्वारा किया जाना चाहिए; उसकी जगह इसे मनुष्य द्वारा नहीं किया जा सकता है। क्योंकि सत्य के माध्यम से मानवजाति को जीतना न्याय है, इसलिए यह निर्विवाद है कि तब भी परमेश्वर मनुष्यों के बीच इस कार्य को करने के लिए देहधारी छवि के...
संपादक की टिप्पणी: जब अंत के दिनों में प्रभु यीशु के लौटने के तरीके की बात आती है, तो अधिकांश प्रभु के विश्वासी भाई-बहनों का मानना है कि प्रभु यीशु खुले तौर पर एक सफेद बादल पर सवार होकर हमारे सामने आएंगे। लेकिन कुछ भाई-बहन इसे लेकर उलझन में हैं क्योंकि बाइबल में यह भविष्यवाणी भी की गई...